फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो सरकारी अस्पतालों में सामाजिक संस्था बनाएगी मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में बीते दस अक्तूबर को ओपीडी ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर शहर के पहले मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया था। केंद्र की कार्य प्रणाली और उसके उद्देश्य से प्रभावित होकर जॉन स्नो इंडिया (जेएसआई) ने दो अन्य सरकारी अस्पतालों में अपने बजट से ऐसे ही मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग शहर के कुल सरकारी अस्पतालों में मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगा।राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि यह संस्था एक वर्षों से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग कर रहा है। संस्था के सदस्यों को जीएमएसएच-16 के टीकाकरण केंद्र की कार्य प्रणाली और बच्चों पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव से ये निर्णय लिया है। उनका मानना है कि ऐसे केंद्र टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने में काफी सहायक साबित हो सकते हैं। इसलिए अब वे दो अस्पतालों में ठीक ऐसे ही केंद्र की स्थापना करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र की खासियत
- बच्चों के अनुकूल माहौल और वातावरण प्रदान करेगा
- बच्चों के लिए मुलायम खिलौने, स्लाइड, बंजी जंपिंग, गेंद, शिक्षण सहायक, शिक्षण सामग्री के साथ सुरक्षित और स्वच्छ खेल क्षेत्र
- बच्चों और अभिभावक के लिए पर्याप्त और आरामदायक बैठने की व्यवस्था
- स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए स्तनपान कक्ष
- बच्चों और अभिभावकों के लिए मनोरंजन सुविधाएं
- बच्चों की लाइब्रेरी, पीने का पानी
- स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए शिक्षण क्षेत्र

कोट-
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यह पूरी टीम के सहयोग का परिणाम है। बच्चों के टीकाकरण में मॉड्यूलर टीकाकरण केंद्र का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। -डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें