फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर उप तहसील में सामाजिक दूरी गायब.. लोग ही नहीं कर्मचारी खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। मास्क है पर चेहरा पूरी तरह से नहीं ढका हुआ है.. सामाजिक दूरी भी गायब है। कुछ लोग तो बिना मास्क ही काम करवाने पहुंच रहे हैं। यह हाल है जीरकपुर उप तहसील का, जहां कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर उप तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोग हों या यहां के कर्मचारी कोई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। एक ओर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रात का कर्फ्यू लगाया गया है, वहीं उप तहसील परिसर में लापरवाही बरती जा रही है। यहां के नायब तहसीलदार जोकि नोडल ऑफिसर भी हैं, उनकी आंखों के सामने लोग और कर्मचारी कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
बढ़ सकता है संक्रमण
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जीरकपुर में रोजाना औसतन तीस लोग संक्रमित हो रहे हैं। अगर अभी लापरवाही बरती गई तो संक्रमण और ज्यादा बढ़ सकता है। उप तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इनकी सुविधा के लिए ही न सिर्फ मार्किंग की गई थी, बल्कि सीटों पर भी क्रॉस के निशान लगाकर स्पष्ट किया गया है कि यहां न बैठें। सोमवार को रजिस्ट्री करवाने आए लोगों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। यहां करीब 100 से ज्यादा लोग जमा हुए थे। नगर परिषद के अधिकारी भी इस भीड़ में से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने लोगों को सामाजिक दूरी रखने की हिदायत नहीं दी।
विज्ञापन

सैनिटाइजर टलन के नाम पर पैसे की बर्बादी
कोविड-19 के दौरान नगर परिषद ने इस दफ्तर को कोविड सेंटर बनाया था। यहां बाकायदा सैनिटाइजर टनल लगाई गई थी। बिना इस टनल से गुजरे लोग अंदर नहीं जा सकते थे। इतना ही नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए मार्किंग भी गई थी, जिसमें एक मीटर की दूरी रखी गई थी। मार्किंग तो अभी भी है पर लोग अनदेखा कर एक-दूसरे से सटकर खड़े होते हैं।
उप तहसील आने वाले लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बार-बार स्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद लोग नहीं सुनते हैं। -पुनीत बंसल, तहसीलदार, जीरकपुर।

बिना मास्क लगाए बैठा कर्मचारी।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें