फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गाड़ी का नंबर बदलकर करते थे तस्करी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी का नंबर बदलकर करते थे तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

20 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन दिन का मिला रिमांड
कार पर था जाली नंबर, डिग्गी में से भी मिली एक जाली नंबर प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सन्नी एनक्लेव के चौक पर पुलिस ने दो आरोपियों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सिटी खरड़ पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नवप्रीत सिंह निवासी खरड़ और गुरदीप सिंह निवासी गांव कोट भाई जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। इन आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस ने सन्नी एनक्लेव के पास मुख्य सड़क पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान रात करीब पौने नौ बजे जलवायु टॉवर की तरफ से एक बीएमडब्ल्यू कार आई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वे कार को वापस मुड़ने लगे। इस पर एसआई अभिषेक शर्मा ने टीम की मदद से उन्हें काबू कर लिया। उन्होंने शक पर कार चालक और उसमें बैठे अन्य शख्स की तलाशी ली तो दोनों से 10-10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से नंबर प्लेट भी बरामद हुई। पुलिस ने चेक किया तो पाया कि कार पर लगी और डिग्गी में रखी दोनों नंबर प्लेट जाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक न हो, महंगी कारें करते थे इस्तेमाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा तस्करी का काम करते थे। पुलिस को उन पर शक न हो, इसलिए वे तस्करी के काम में महंगी कारें इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा कारों की नंबर प्लेट भी बदल देते थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके। सूत्रों से यह भी पता चला है कि पुलिस को इनके पास से कुछ जाली कागजात भी मिले हैं। अब रिमांड के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें