फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मध्य प्रदेश से हथियार लाकर करता था सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने मध्य प्रदेश से हथियार लाकर मोहाली में सप्लाई करने वाले एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनू कुमार पासवान निवासी झारखंड के रूप में हुई है। इस मामले में एसएसओसी ने एक अज्ञात को भी नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना एसएसओसी में बीएनएस की धारा 61(2) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मोहाली की अदालत में पेश किया गया और यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसओसी के जांच अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे गश्त कर रही उनकी टीम को सूचना मिली थी कि झारखंड का रहने वाला एक युवक मध्य प्रदेश से लाकर अवैध हथियारों की तस्करी करता है। वह खरड़ में अपने किसी ग्राहक को हथियार देने के लिए आ रहा है। इस पर एसएसओसी की टीम ने खरड़ एरिया में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। तस्कर जब वहां पहुंचा तो पुलिस को देखकर उसने अपना रास्ता बदल लिया। पुलिस ने शक होने पर उसे हिरासत में ले लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हथियार मिले। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल है और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर पंजाब में वारदातों को अंजाम देने के लिए उनके गुर्गों को हथियार सप्लाई करता है। उससे पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि पूछताछ में और भी रिकवरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें