फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सात ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलटाना। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण सिंह निवासी प्रीत नगर, गुरदासपुर हाल निवासी गाजीपुर ढकोली मोड़ जीरकपुर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से बलटाना को मुड़ने वाले मोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, वह पुलिस को देखकर जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसको रोक कर जांच की तो उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें