फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक किलाे अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने एक किलाे अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम स्वरूप निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने छह दिन के रिमांड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों के पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने टीम लगा दी हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक अफीम बेचने का काम करता है। वह सेब मंडी सेक्टर-21 के आगे जीरकपुर–कालका मेन हाईवे की तरफ किसी का इंतजार कर रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक किलो 13 ग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें