मोहाली। सोहाना पुलिस ने पांच किलो चूरापोस्त और एक लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब के बड़ाली आला सिंह थाना क्षेत्र के पुवाला का निवासी है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को थाना सोहाना प्रभारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान गिरफ्तार किया।