मोहाली। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने अमृतसर से जीरकपुर में हेरोइन सप्लाई के लिए आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी बबलप्रीत सिंह के रूप में की गई है। इस आरोपी को मोहाली सेक्टर-68 के पार्किंग एरिया से काबू किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बबल प्रीत अमृतसर का रहने वाला है। वह अमृतसर से हेरोइन लेकर जीरकपुर में किसी को देने आया था। इस मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कोई व्यक्ति हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया है। ट्रैप लगाया और उसको सेक्टर-68 की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।