जीरकपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लोहगढ़ पार्क के पास एक व्यक्ति नशीले पाउडर के साथ खड़ा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर गगनदीप सिंह निवासी ममदोट जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।