मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर से ही नशा बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपी की पहचान रुपिंदर सिंह निवासी गांव मटौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एएसआई लखवीर सिंह के बयान पर थाना मटौर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत गश्त पर थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रूपिंदर सिंह जोकि नशा करने और बेचने का आदी है। वह अपने घर से ही नशा बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घर पर छापा मारा तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।