फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गीगेमाजरा बनेगा जिले का पहला स्मार्ट गांव, प्रपोजल तैयार

Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
ग्रामीण  - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव दाऊं को गोद लेने के बाद सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अब गांव गीगेमाजरा को स्मार्ट गांव बनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी बुधवार को अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रपोजल तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। चंदूमाजरा ने बताया कि स्मार्ट गांव परियोजना के तहत गांव के हर घर में बाथरूम बनाए जाएंगे। वही, गांव में धर्मशाला व जिम की सुविधा दी जाएगी। गांव के शुरुआती विकास के लिए 20 लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि 15 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। बीते दिनों गली नालियों के विकास का नींव पत्थर रखा गया था। इस मौके गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पशु अस्पताल की बिल्डिंग बनी हुई है। लेकिन वहां पर दवाएं व डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।  इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री व डायरेक्टर से फोन पर संपर्क किया। गांव के सरपंच बहादर सिंह और डायरेक्टर मिल्क प्लांट भगवंत सिंह गीगेमाजरा ने प्रो. चन्दूमाजरा ने गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्येक वर्ग के लोग अकाली-भाजपा सरकार की कारगुजारी से बेहद खुश हैं। इस मौके पर पूर्व डायरेक्टर विक्रम सिंह, हरदेव सिंह हरपालपुर, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुच्चा सिंह, सरपंच टिक्का सिंह नगारी, हरपाल सिंह बठलाना, धर्म सिंह सरपंच बठलाना, मान सिंह सोहाना, अच्छर सिंह मौली, प्रेम सिंह नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें