फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी : फाइलों से निकाल धरातल पर उतारें सिटी बस सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हाईटेक सड़कें, चमचमाती इमारतें और तेजी से फैलते आवासीय प्रोजेक्ट्स के बावजूद मोहाली अपने नागरिकों को सबसे जरूरी सुविधा सिटी बस सर्विस उपलब्ध नहीं करवा सकी है। नगर निगम और प्रशासन ने इसे लेकर कई घोषणाएं कीं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगे बढ़ रहा है, लोगों को आज भी सफर के लिए निजी वाहन, महंगी कैब और ऑटो पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस बारे में लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि फाइलों में चल रही सिटी बस सर्विस को धरातल पर उतारा जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक शहर में बस सर्विस शुरू नहीं होती है, तब तक मोहाली को विकसित शहर कहना केवल कागजी दावा होगा। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन


निजी वाहन ही विकल्प
रोजाना सेक्टर-17 चंडीगढ़ आता-जाता हूं। मोहाली में रहने का फायदा तभी होगा जब यहां सिटी बसें चलें। अभी तो हर किसी को खुद का वाहन चलाना पड़ता है। इससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों बढ़ रहे हैं। - अवनीत




मेट्रो की हो रही बात सिटी बस तक नहीं
सरकार स्मार्ट सिटी और मेट्रो की बात करती है, लेकिन यहां शहर के अंदर ही सिटी बस नहीं है। जब तक बुनियादी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होगा, तब तक कोई भी बड़ा शहर नहीं बन सकता। - अजय, फेज-11
विज्ञापन



ऑटो से जाते हैं मजदूर
हम जैसे मजदूरों के लिए बसें सबसे सस्ता और सुरक्षित विकल्प होती हैं। अभी हमें साइकिल और ऑटो से जाना पड़ता है। इतनी तो आमदनी भी नहीं है। - आशीष, सेक्टर-54


ऑटो का बहुत है किराया
हर दिन की कमाई से ही घर चलता है, लेकिन ऑटो का किराया ही बहुत हो जाता है। बसें होती तो गरीब लोग भी आराम से आ-जा सकते।
- राम प्रसाद, सेक्टर-54


बस क्यू शेल्टर, सिर्फ शोपीस
शहर के अलग-अलग सेक्टरों और फेजों में दो साल पहले करोड़ों रुपये खर्च कर बस क्यू शेल्टर बनवाए गए थे। आज ये खाली और जर्जर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई क्यू शेल्टर अब कचरा फेंकने की जगह बन चुके हैं। कुछ पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगा है।
विज्ञापन





सिटी बस सर्विस को लेकर मामला सरकार के अधीन है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। -परमिंदर पाल सिंह कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें