फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसकेएम ने दप्पर टोल प्लाजा के निकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लालड़ू। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल और जम्हूरी किसान सभा ब्लॉक डेराबस्सी ने टोल प्लाजा दप्पर पर अमेरिका के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए।
पुतला जलाते समय भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ब्लॉक डेराबस्सी के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा और डेमोक्रेटिक किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह चौंदहेडी अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इस समय रणजीत सिंह राणा और गुरबिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत द्वारा अमेरिका के साथ टैक्स-फ्री व्यापार समझौता करने, बिजली बिल 2025, बीज बिल और चार लेबर कोड कानूनों को वापस लेने और मनेरेगा से छेड़छाड़ कर उसका नाम जी राम जी रखने के संबंध में पूरे भारत में ये पुतले जलाने का प्रोग्राम बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान यूनियनें 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से की जाने वाली हड़ताल के कार्यक्रम का भी पूरा समर्थन करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि किसान यूनियनें 22 फरवरी को आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों और कार्यालयों के सामने दिए जाने वाले धरने के कार्यक्रम का भी पालन करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डेमोक्रेटिक किसान सभा डेराबस्सी के अलावा जगतार सिंह झरमड़ी, हरि सिंह चंडियाला, नानू सिंह जनेतपुर, निर्मल सिंह नाभा, गुरपाल सिंह दप्पर सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें