फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वजन घटाने की जल्दबाजी में खाना छोड़ना खतरनाक, अधिक भोजन और कमजोरी का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वजन घटाने की चाहत में लोग खाना छोड़ रहे हैं और लंबे समय तक भूखे रह रहे हैं। यह आदत अब नई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रही है। इससे जरूरत से ज्यादा खाने, कमजोरी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ गया है। मोहाली एम्स की डाइटिशियन आभा आनंद के अनुसार, वजन नियंत्रित करने के लिए भोजन छोड़ना सही समाधान नहीं है। संतुलित भोजन के साथ खाने की आदतों में सुधार करना अधिक आवश्यक है। अचानक वजन घटाने वाले आहार अपनाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। लंबे समय तक भूखे रहने के बाद व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर सकता है। भोजन की मात्रा अचानक कम करने से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता। इससे भूख बढ़ने पर अधिक भोजन की स्थिति बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित समय पर संतुलित भोजन करना चाहिए। भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने से पेट भरने के संकेतों को समझने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन



गलत आहार योजनाओं से बिगड़ रहा संतुलन

आजकल लोग वजन कम करने के लिए बार-बार अलग-अलग आहार योजनाएं अपनाते हैं। कुछ दिनों तक कम खाने के बाद फास्ट फूड, मीठे खाद्य पदार्थ और हल्के नाश्ते की इच्छा बढ़ जाती है। इससे आहार का संतुलन बिगड़ जाता है। कार्यालय में काम के दौरान या मोबाइल फोन देखते हुए जल्दबाजी में खाना खाने की आदत भी जरूरत से ज्यादा खाने का कारण बनती है।



स्वस्थ वजन के लिए सही खान-पान

डाइटिशियन ने सलाह दी कि भोजन करते समय मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन से दूरी बनाकर खाने पर ध्यान दें। आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, रेशेदार सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करना उपयोगी है। पसंदीदा भोजन को पूरी तरह बंद करने के बजाय संतुलित मात्रा में लिया जा सकता है। आभा आनंद के अनुसार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ सचेत होकर भोजन करने की आदत अपनाने से वजन को स्वस्थ तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें