फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोसिटी पार्क से छह वर्षीय बच्चा लापता, अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्चा पार्क से लापता हो गया है। आईटी सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 12 जून 2026 की शाम को हुई, जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल है। बच्चे की मां भूपिंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा उदयवीर सिंह 12 जून की शाम करीब सात बजे घर के पीछे स्थित पार्क में खेल रहा था। भूपिंदर कौर भी पार्क में एक बेंच पर बैठी थीं। खेलते समय उदयवीर अचानक उनकी नजरों से ओझल हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

भूपिंदर कौर ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। परिवार और आसपास के लोगों ने भी बच्चे की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहाली को दी गई थी, जिन्होंने आईटी सिटी थाना पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ अमन कंबोज ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।


परिवार में दहशत और तलाश जारी

घटना के बाद से उदयवीर के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने के प्रयास जारी हैं। भूपिंदर कौर पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें