फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोने के गहने काटने वाले गिरोह की छह महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/मुल्लांपुर। सिटी कुराली पुलिस ने बस में चढ़ते समय महिलाओं के गहने काटने और चोरी की वारदात करने वाले गिरोह की छह शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं बस में चढ़ने का ड्रामा करती थीं और सवारियों को अपना निशाना बनाकर उनकी सोने की चेन, चूड़ियां आदि गहने काटकर और लोगों की जेब से चोरी करके फरार हो जाती थी। पिछले दिनों कुराली में हुए एक ऐसे ही मामले में कुराली की रहने वाली महिला रूचिका गर्ग ने सिटी कुराली पुलिस को शिकायत दी थी कि बस में चढ़ते समय उनके हाथ से कुछ महिलाओं ने सोने की चूड़ी काट ली है। इस गिरोह की छह महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई थीं। इस शिकायत पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राज कौर उर्फ रज्जो निवासी सुनाम रोड संगरूर, परमल कौर उर्फ बिंदो निवासी जिला पटियाला, कर्मजीत कौर उर्फ करमो निवासी थाना भिवानीगढ़ जिला संगरूर, सोमा उर्फ सोनिया निवासी गांव शेरमाजरा तहसील सुलर जिला पटियाला, कर्मजीत कौर उर्फ कम्मो निवासी नाभा जिला पटियाला और प्रकाशो निवासी रोटी छन्ना जिला पटियाला के रूप में हुई है। एसएचओ सिटी कुराली सतनाम सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महिलाओं से पुलिस को 15 ग्राम सोने की चुड़ियां बरामद हुई हैं।

सभी की उम्र 50 से ऊपर, गिरोह में 10 से अधिक महिलाएं

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई सभी महिलाएं 50 साल से अधिक उम्र की हैं और संगरूर व पटियाला की रहने वाली हैं। इस गिरोह में 10 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। यह महिलाएं बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया है कि वह 40 साल से ऊपर की महिलाएं तलाशती थी जिन्होंने सोने के गहने पहने होते थे। उनका कहना था कि 40 से ऊपर की महिलाएं ज्यादा एक्टिव नहीं होती। इस कारण उन्हें फरार होने में भी आसानी रहती है। वहीं, उनका गिरोह बस में चढ़ते समय किसी भी महिला को चारों तरफ से घेर लेता था और धक्का-मुक्की करके जेवर काटकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन


ऐसे काटी थी रुचिका गर्ग की सोने की चूड़ी

बिजली विभाग में नौकरी करने वाली पटियाला निवासी रूचिका गर्ग को उक्त महिलाओं ने 19 जुलाई को अपना निशाना बनाया था। 23 जुलाई को रूचिका गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बस स्टैंड मोरिंडा रोड कुराली से पटियाला के लिए निजी बस में चढ़ने लगी थी तो छह महिलाओं ने उसे बस में चढ़ते समय घेर लिया और उसके हाथ से 15 ग्राम सोने की चूड़ी काट ली थी। जब वह बस में सीट पर बैठी तो उन्हें चूड़ी काटने का पता चला। उन्होंने वापस आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उक्त महिलाओं के खिलाफ सदर कुराली थाने में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें