फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बूथ का सौदा करने आए वकील पर चाकू से हमला कर दो लाख लूटने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में जुबली हाइट्स के बैकसाइड एक बूथ का सौदा करने आए वकील को चाकू मारकर उससे दो लाख रुपये लूटने वाले छह लोगों को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह शैरी निवासी तरनतारन (हाल निवासी सेक्टर-79 मोहाली), निरंजर सिंह निवासी फिरोजपुर, दलजीत सिंह निवासी मोगा (हाल निवासी सेक्टर-67), बेअंत सिंह निवासी लुधियाना (हाल निवासी भागोमाजरा), अर्षदीप सिंह निवासी लुधियाना (हाल निवासी मटौर), वरिंदर सिंह निवासी लुधियाना (हाल निवासी खरड़) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया चाकू, मोटरसाइकिल और गाड़ी रिकवर कर ली है। नकदी रिकवर करना बाकी है।
विज्ञापन


बूथ का सौदा करने बुलाया था जुबली हाइट्स
हमले में घायल हुए हरप्रीत सिंह पेशे से वकील हैं। वह प्रॉपर्टी में पैसा निवेश करना चाहते थे। एक महिला के माध्यम से हरप्रीत सिंह का शमशेर सिंह उर्फ शैरी नाम के शख्स से संपर्क हुआ था। वह खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था। हरप्रीत को शैरी ने सेक्टर-70 में जुबली हाइट्स में बूथ का सौदा करने बुलाया था और कहा था कि वह 25 फीसदी कम रेट पर बूथ दिला देगा। शैरी ने उसे पहले डील करने के लिए सेक्टर-88 बुलाया था लेकिन वकील हरप्रीत सिंह ने उससे कहा कि जहां बूथ हैं, वह उसे वहीं मिलेंगे ताकि वह बूथ को देखकर डील वहीं फाइनल कर दें।

टैक्सी नंबर बीट गाड़ी में मिलने आया शैरी, लूटने की पहले से बना रखी थी योजना

वकील हरप्रीत सिंह अपनी आई-20 कार में जुबली हाइट्स सेक्टर-70 पहुंचे और उन्होंने कार फुटपाथ पर लगा दी। उसी दौरान हरियाणा नंबर बीट गाड़ी में शैरी पहुंचा जिसमें ड्राइवर था। शैरी ने हरप्रीत को कहा कि उसकी टांग में फ्रैक्चर है और उससे बाहर खड़ा नहीं जा रहा इसलिए उसकी गाड़ी में बैठकर बात करते हैं। हरप्रीत उसके साथ बीट गाड़ी में बैठने चला गया। शैरी जैसे ही बीट गाड़ी में बैठा तो उस दौरान उसके दो साथी आए जो दूसरी तरफ से गाड़ी में बैठ गए। ड्राइवर पहले से ही गाड़ी में था। जब वकील हरप्रीत ने गाड़ी का दरवाजा खोला तो शैरी ने उसके बाईं जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उससे हाथापाई करने लगे। वह उससे रकम छीनने की कोशिश कर रहे थे। हरप्रीत घायल हालत में करीब 20 मिनट हमलावरों से मुकाबला करता रहा था। वह उसे 50 मीटर बूथ मार्केट तक घसीटते हुए ले गए। दो युवकों ने जेब में हाथ डालकर उसके दो लाख नकदी और आईफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे। उसने बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें