फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साइट विजिट रजिस्टर लागू, निगम की तकनीकी स्टाफ पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाया है। मेयर सरबजीत सिंह समाना के निर्देश पर साइट विजिट रजिस्टर अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

यह रजिस्टर सभी इंजीनियरिंग अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए लागू होगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर नरेश बत्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इनका पालन करना होगा। अब प्रत्येक अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी को अपने क्षेत्र में किए गए निरीक्षणों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।
रजिस्टर में निरीक्षण की तिथि, समय और दौरे का उद्देश्य दर्ज करना अनिवार्य है। मौके पर जांच किए गए विकास कार्यों का विवरण भी इसमें शामिल होगा। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों और उनके समाधान संबंधी सुझावों को भी दर्ज करना होगा। निगम प्रशासन का मानना है कि निगरानी में ढिलाई से विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। यह रजिस्टर अधिकारियों की जवाबदेही तय करेगा और लापरवाही की संभावना कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें