फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गायक गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान का देहांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं अभिनेता गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार शाम को मोहाली में निधन हो गया। उन्होंने यहां फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 68 साल के गुरपंथ मान किड़नी की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उनको अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इसके बाद उनकी सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत फोर्टिस अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा। वह अपनी पत्नी के साथ गिदड़बाहा मुक्तसर साहिब में रहते थे। उनके निधन से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक है। इन दोनों भाइयों के के परिवार में एक बहन भी है। गुरपंथ मान के निधन से पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है, क्योंकि वह गुरदास मान के परिवार से जुड़े थे और उनके निधन से उनके प्रशंसक भी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें