फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के 16 निजी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

मोहाली। मोहाली के निजी 16 स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की एक साथ मिली धमकी के बाद शहर में हडकंप मच गया। सुबह अलग-अलग समय पर स्कूल के ऑफिशियल मेल पर भेजी गई ईमेल में दावा किया गया कि दोपहर 1.11 बजे मोहाली के शिक्षण संस्थानों में बम ब्लास्ट होगा। इतना ही नहीं, मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानव बम से उड़ाने और 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन में धमाका करने की धमकी भी दी गई थी।

स्कूलों का समय सुबह 8.50 बजे का था, लेकिन उससे पहले ही धमकी भरी ई-मेल पहुंच गई। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को मेल मिली, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बच्चों को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और जो छात्र पहुंच चुके थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल बसों को गेट से ही वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

निजी वाहनों से आने वाले अभिभावकों को तुरंत बच्चों को घर ले जाने का संदेश भेजा गया। मोहाली पुलिस धमकी मिलते ही हाई अलर्ट पर आ गई। बम निरोधक दस्तों और एंटी-सबोटाज टीमों के साथ पुलिस बल संबंधित स्कूलों में पहुंचा। स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे स्कूल को खाली करवाकर पुलिस टीमों ने अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया।

इन स्कूलों की हुई जांच

जिन स्कूलों में जांच की गई उनमें अमिटी स्कूल, दून स्कूल, लर्निंग पाथ्स, गुरुकुल स्कूल, विवेक हाई स्कूल, पैरागन स्कूल, वाईपीएस, सेंट मैरी स्कूल, मानव रचना स्कूल, लॉरेंस स्कूल, जेम पब्लिक स्कूल, राम तीर्थ स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, शैमरॉक स्कूल, दीक्षांत ग्लोबल स्कूल जीरकपुर और संत ईशर सिंह स्कूल समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


स्कूलों ने भेजा अभिभावकों को संदेश

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को तत्काल संदेश भेजा। मैसेज में कहा गया, प्रिय अभिभावकों, बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त ई-मेल को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को वापस भेजा जा रहा है। बस से आने वाले बच्चों को संबंधित बसों से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावक अपने बच्चों को यथाशीघ्र ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें