फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर सिमरन सिम्मी ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की इंडस वैली क्रिकेट अकादमी में कोच इंद्रजीत सैनी की देखरेख में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इस टूर्नामेंट का पहला मैच प्रोगलाइनर्स और बीआर क्लब के बीच सोमवार को खेला गया। इस मैच में प्रोगलाइनर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज सिमरन सिम्मी ने 62 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुबोध भट्टी के नाम था, उन्होंने 79 गेंदों पर 205 रन बनाए थे। सिमरन सिम्मी 200 और हर्षदीप 51 (24) की मदद से प्रोगलाइनर्स ने 311 रन बनाए और बीआर क्लब को 167 रन पर ऑल आउट करके मैच को 144 रन के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया। प्रोगलाइनर्स टीम के कप्तान अमन राणा ने कहा कि सिमरन सिम्मी बहुत जल्द किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बन सकते हैं, इसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें