फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर लगे साइन बोर्ड ही दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर लटक रहा बोर्ड। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर की शान एयरपोर्ट रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि फेज-11 और औद्योगिक क्षेत्र फेज 9 के बीच से गुजरती एयरपोर्ट रोड पर करीब 15 फुट की ऊंचाई पर लगे साइन बोर्ड काफी खस्ता हालत में हैं। वह कभी भी गिरकर किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि इस तरफ कोई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि जब मोहाली शहर में यह हाल है तो गांवों में क्या होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-11 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 के बीच का रोड काफी अहम है। इस रोड से रोजाना मोहाली ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ समेत उत्तरी भारत के कई लोग गुजरते हैं। यहां तक कि पंजाब के सीएम का भी इसी रोड से आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद इस समस्या की ओर कोई अधिकारी या विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इस संबंधी स्थानीय निवासी हरचरन सिंह पम्मा ने बताया कि यह बोर्ड काफी दिनों से रोट पर लटक रहा है और किसी भी समय यह गिर सकता है। सड़क पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते यहां हर समय हादसे का डर बना रहता है। पम्मा का कहना है कि प्रशासन को चाहिए की इस बोर्ड को ठीक करके लगाया जाए या उतारकर इसकी जगह नया बोर्ड लगाना चाहिए ताकि हादसे से बचाव हो सके।
गाइड मैपों को भी पहुंचाया जा रहा नुकसान
जानकारी के मुताबिक शहर में लगे गाइड मैपों को भी लोग अपने फायदों के लिए नुकसान पहुंचा रहे हैं। पीजी या अन्य कारोबार करने वाले लोग गाइड मैप पर ही पोस्टर चिपका देते हैं। इससे बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि नगर निगम की टीम रोजाना इन बोर्डों को साफ करती है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वाले ऐसे कई लोगों पर पुलिस मामले तक दर्ज कर चुकी है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें