फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : कोरोना पर नियंत्रण पाने की तैयारी... आज शहरों में ऑड-ईवन सिस्टम से और गांवों में खुलेंगी सभी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार से ऑड-ईवन सिस्टम के तहत पूरे जिले के बाजार खुल जाएंगे। इस दौरान शहरी इलाकों में तो ईवन नंबर (2-4 नंबर वाली) की दुकानें खुलेंगी। जबकि मंगलवार को ऑड नंबर (3-5 नंबर वाली) की दुकानें खुुलेंगी। जबकि ग्रामीण इलाकों में सभी दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों को खोलने का समय सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं, निजी कंपनियों के कार्यालय 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे। इसके लिए दुकानदारों की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि दुकानदारों को तय समय पर दुकानें बंद करनी होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में ऑड-ईवन सिस्टम का नियम तोड़ने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के कारण व्यापारियों को रोजाना दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर व्यापारी डीसी से भी मिले थे। इसके बाद सरकार ने ऑड ईवन नंबर से दुकानें खोलने का फैसला लिया गया था। मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने दुकानदारों से अपील की है कि वह ऑड-ईवन सिस्टम की गाइडलाइन के मुताबिक दुकानें खोलें और कोरोना महामारी से निपटने के सभी इंतजाम करें।
प्रशासन व्यापारियों को मुहैया करवाएगा टेस्टिंग किट
डीसी गिरीश दियालन ने कहा है कि व्यापारियों को टेस्टिंग किटें मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे वह समय-समय पर अपना कोरोना टेस्ट करते रहें। वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों की टेस्टिंग के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। एक हफ्ते के बाद हालात का जायजा लेकर इस प्रस्ताव पर फैसला लेंगे। इस मौके पर एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐेसे में सभी नागरिक सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पूरी तरह से पालन करें। जब हर नागरिक खुद को कोरोना से बचाकर रखेगा तो जाहिर है कि सभी बचे रहेंगे। इसलिए हमें खुद को और अपने परिवार को इस महामारी से बचाकर रखना है तो कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सभी मास्क जरूर लगाकर रखें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें