फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू में दुकानें बंद, ठेके खुले रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू में दुकानें बंद, ठेके खुले रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
जीरकपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का असर जीरकपुर में बड़े स्तर पर दिखाई दिया, लेकिन इसका असर जीरकपुर शहर में खुले शराब के ठेकों पर बिल्कुल नहीं था। बता दें कि जीरकपुर के बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला में दुकानें बंद पड़ी थीं, लेकिन उन्हीं के बीच शराब के ठेके खुले हुए थे। बता दें कि पंजाब सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है। शाम को 5 बजे ही लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर थाली बजाई और शंखनाद किया।
विज्ञापन

इन जगहों पर बंद नहीं किए ठेके
-बलटाना मार्केट, हरमिलाप नगर फेस-1 व 2, वीआईपी रोड, पटियाला रोड और लालड़ू में भी खुले रहे शराब के ठेके।
वहीं मोहाली के एसएसपी कुलदीप चहल ने रविवार को जनता कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए जीरकपुर का दौरा किया। एसएसपी बिग बाजार के पास रूके और मौके का जायजा लेने के बाद पूरे शहर का दौरा किया। इसके अलावा एसएसपी ने पटियाला चौक पर तैनात ट्रैफिक मुलाजिमों की खैरियत जानी और उसके बाद जीरकपुर से मोहाली के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें