डेराबस्सी। पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए रात नौ बजे के बाद कर्फ्यू लगाया है। वहीं, शहर की ज्यादातर दुकानें व रेस्तरां रात नौ बजे के बाद भी खुली रहती हैं। इस बारे में लोगों की ओर से पुलिस को भी जानकारी दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों की ओर से मास्क भी नहीं पहने जा रहे हैं। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि रोजाना मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा जो दुकानें व रेस्तरां देर रात तक खोलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद