फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑनलाइन फूड डिलिवरी बॉयज की मनमानी से दुकानदार परेशान, पार्किंग पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित हॉलीवुड मार्केट के दुकानदार पार्किंग की समस्या को लेकर बेहद परेशान हैं। यह समस्या मार्केट की बेसमेंट में स्थित ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप्स में काम करने वाले डिलिवरी बॉयज की वजह से हो रहा है। इन कंपनियों में काम करने वाले डिलिवरी बॉयज पूरी मार्केट की पार्किंग ब्लॉक कर देते हैं। इस कारण यहां आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह नही बचती है। यहां तक कि दुकानदारों की खुद की पार्किंग के लिए जगह नहीं बचती है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत दुकानदार कई बार बिल्डिंग मालिक और प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है। इसके चलते यहां दुकानदार काफी नुकसान झेल रहे हैं। हॉलीवुड मार्केट के दुकानदार गौरव मदान, प्रदीप कुमार, सारंग वालिया, प्रदीप वालिया, यंशु गोयल, अजय सिंगला, पवन कुमार, अरुण परूथी, लक्ष्य कुमार, महक गुप्ता, विशाखा शर्मा, रिद्धिमा गोयल, अनीता व अन्य ने बताया की वह यहां अपनी अपनी दुकान में भी कैब या दो पहिया वाहन से आने लगे है क्योंकि उनके लिए पार्किंग बचती ही नहीं है। दुकानदारों ने बताया के यहां स्वीगी, बलिंकईट व बिग बास्केट नामक कंपनियों के वेयरहॉउस हैं।
उनके पास सैकड़ों डिलिवरी बॉयज हैं, जो पार्किंग में अपनी मोटरसाइकल खड़ी कर जमावड़ा लगाकर रखते हैं। यहां खड़े होने वाले डिलिवरी बॉयज आते जाते ग्राहकों के साथ झगड़ा करते हैं। महिला ग्राहकों के साथ बदतमीजी भी करते हैं। इस कारण उनकी मार्केट में ग्राहक आने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन





हमारे पास शिकायत नहीं आई है। मैं टीम भेजकर चेक करवा लेता हूं। यदि कोई व्यक्ति या कंपनी पार्किंग का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो उसको रिमूव करवाया जाएगा। - परमिंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें