फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मोबाइल छीनकर भागे व्यक्ति को दुकानदारों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गोबिंदपुर रोड पर गुरु नानक आटा चक्की के पास एक महिला का मोबाइल छीनने वाले आरोपी को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-16 पंचकूला के गांव बुढ़नपुर निवासी निरंजन के रूप में हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उससे मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनीमाजरा निवासी एक महिला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। उसी रिक्शा में पहले से एक व्यक्ति बैठा था। जैसे ही रिक्शा गोबिंदपुरा स्थित गुरु नानक आटा चक्की के पास पहुंची, तो उसमें बैठा वही व्यक्ति निरंजन महिला का मोबाइल छीनकर भागने लगा। शोर मचाने के बाद पास ही में गुरु नानक आटा चक्की के मालिक लंबरदार मनजीत सिंह बावा, दुकानदार वरेंद्र आदि ने पीछा करके मोबाइल छीनने वाले को पकड़ लिया। सूचना मिलने ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर मौके पर पहुंचीं। पकड़े गए निरंजन को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें