दुकानदार पर डंडों और स्लैगर से हमला
नयागांव। इलाके के हिम नगर में करियाना स्टोर पर डंडों और स्लैगर से युवकों पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विवेक मिश्रा उर्फ गोलू के रूप में हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में रहने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह नयागांव के हिम नगर में करियाना की दुकान करता है। रविवार शाम के करीब आठ बजे वह जब अपनी दुकान पर बैठा था तो उक्त आरोपी अपने 6-7 युवकों के साथ मेरी दुकान पर लगे शीशे के दरवाजे को डंडों तथा स्लैगर से तोड़कर जबरदस्ती अंदर घुस आया। वे लोग मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद में बहुत डर गया और वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।