जीरकपुर। नगर परिषद ने शिवालिक विहार सोसाइटी की टूटी सड़कों, सीवर के टूटे ढक्कन और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को जेई मेजर सिंह जेसीबी लेकर सोसाइटी में पहुंचे और सड़क पर मिट्टी डालकर सारे गड्ढे भरे। मिट्टी के सूखते ही यहां सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सीवर के खुले ढक्कन लगाए गए। टूटे मैनहोल की रिपेयर का काम भी शुरू करवा दिया गया है। जेई के अनुसार जहां भी इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़क टूटी हुई है, उसकी रिपेयर करवाने के लिए ठेकेदारों को भी आदेश दे दिया गया है। इस दौरान वार्ड इंचार्ज प्रताप सिंह विर्क के साथ गुरप्रीत सिंह विर्क, हरजिंदर सिंह भुड्डा, जेई मेजर सिंह और अन्य सोसाइटी निवासी भी मौजूद रहे।
पटियाला रोड पर शिवालिक विहार सोसाइटी में लंबे समय से टूटी सड़कों, सीवरेज के टूटे ढक्कन, बरसाती पानी के भराव के कारण स्थानीय निवासी बेहद परेशान चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण सड़क और गड्ढों में पानी भर गया था। इस कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान थे। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद व नगर परिषद को भी कई बार कर चुके थे।
कोट
भुड्डा और नाभा गांव का एरिया अभी कुछ समय पहले ही मुझे दिया गया है। मैंने साथ की साथ काम भी शुरू कर दिया है। सबसे पहले सड़कों और सीवर का काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों के सारे काम पूरे किए जाएंगे। -मेजर सिंह जेई नगर परिषद जीरकपुर।