फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिवालिक विहार की हालत खस्ता, थोड़ी सी बारिश में होता है जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर-27 में शिवालिक विहार कॉलोनी में थोड़ी सी बारिश होते ही गलियों में पानी भरना शुरू हो जाता है। वार्ड नंबर-27 को वार्ड नंबर-29 से जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। बारिश और हर बार घरों में घुसते पानी से परेशान कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद से इन सड़कों को ठीक करने के लिए कई बार गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि वे कई बार समस्या उठाते रहे हैं, मगर आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों धर्मबीर राणा, सतीश सैनी, ईश्वर शर्मा, पुनीत, प्रीतम सिंह, मीरा देवी, निशा, सीमा, चेतन और योगेश अरोड़ा सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि शिवालिक विहार का वार्ड नंबर-27 का लेवल नीचा है। बारिश होते ही पानी ऊंची गलियों से बहकर सीधे वार्ड नंबर-27 की गलियों और घरों में घुस जाता है। बारिश थमने के बाद भी कई-कई घंटे पानी रुका रहता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समाजसेवी योगेश अरोड़ा ने बताया कि आज से ढाई महीने पहले उन्होंने 100 लोगों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को भी सौंपा था। स्थानीय निवासियों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और नगर परिषद जीरकपुर से समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।







मुझे शिकायत मिली है। टीम भेजकर चेक करवा लेता हू। मुझे अभी एरिया का पता नहीं है। टीम की रिपोर्ट के बाद जल्द काम करवा दिया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें