फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गड्ढों में तब्दील शिवा एनक्लेव की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित गांव भबात की शिवा एनक्लेव में बदहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कॉलोनी की कई सड़कों की तारकोल की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बिखरी बजरी और बड़े पत्थरों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लगातार पानी जमा रहने से सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो रही है। पैदल चलने वालों और बच्चों-बुजुर्गों को भी परेशानी होती है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कों की खराब हालत लंबे समय से बनी हुई है और समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन अभी तक स्थायी सुधार नहीं हुआ। गड्ढों के कारण वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

बॉक्स | कई कॉलोनियों के लिए प्रमुख रास्ता
शिवा एनक्लेव की सड़कें केवल स्थानीय निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास की एकेएस, शिवालिक विहार, डिफेंस एनक्लेव, विक्टोरिया सिटी, जरनैल एनक्लेव, गुरदेव नगर और संत कृपाल नगर की आवाजाही के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इन कॉलोनियों से आने-जाने वाले लोग रोजाना इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोट
शिवा एनक्लेव की सड़कों की हालत काफी समय से खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।— मनी वर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

कॉलोनी की बदहाल सड़कों के कारण रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क पर उखड़ी बजरी और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। संबंधित विभाग को जल्द सड़कों की मरम्मत करवानी चाहिए।— सतीश सिंगला, स्थानीय निवासी
अधिकारी का कोट
मामला मेरे ध्यान में है। शिवा एनक्लेव की सड़कों की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जहां सड़कें अधिक क्षतिग्रस्त हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम करवाया जाएगा। जल्द ही सड़कों की मरम्मत और कायाकल्प कराकर लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।— परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें