मोहाली। शिव सेना हिंद के पंजाब इंचार्ज अरविंद गौतम ने फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें किसी ने फोन पर धमकी दी है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाला कोई कांग्रेसी नेता है। थाना पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। शिव सेना हिंद के पंजाब इंचार्ज ने थाना फेज-1 पुलिस को शिकायत दी है। इसके साथ ही उन्होंने धमकी भरे फोन की ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को मुहैया करवाई है। धमकी देने वाला व्यक्ति कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है। अरविंद गौतम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढे़ 8 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने इस बात पर एतराज जताया कि गौतम ने किसान आंदोलन की आड़ में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से प्रचार करने की बात उठाई है। इस पर एतराज जताते हुए कॉल करने वाले ने गौतम को अभद्र गालियां देते हुए धमकी दी। गौतम ने इस कॉल की रिकार्डिंग वाली सीडी भी पुलिस को मुहैया करवाई है। थाना फेज-1 के एसएचओ को दी गई शिकायत में फोन कॉल पर धमकी देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।