फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 250 किलोमीटर दूरी तय कर जीरकपुर पहुंची शीश मार्ग यात्रा, फूल बरसाकर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित 13वां नगर कीर्तन 250 किलोमीटर की शोभायात्रा पूरी कर रविवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब पहुंची। यह यात्रा दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा साहिब से शुरू की गई थी जो शनिवार रात तरावड़ी स्थित शीश गंज साहिब गुरुद्वारा में रुकने के बाद शंभू बैरियर से होते हुए तेपला रोड से अजीजपुर टोल प्लाजा पर रुकी। जहां लोगों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रामपुर कलां गांव के लोगों ने माथा टेका। इसके बाद टोल प्लाजा पर जीरकपुर थाने के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेर गिल की अगवाई में पुलिस की एक टुकड़ी ने बैंड के साथ उनका स्वागत किया और सलामी दी। यात्रा वीआईपी रो से होते हुए गुरुद्वारा नाभा साहिब में जाकर रुकी। बनूड़ से गुरुद्वारा नाभा साहिब तक लोगों की ओर से संगत के लिए चाय लंगर का विशेष प्रबंध किया था। गुरुद्वारा नाभा साहिब में विराम करने के बाद सोमवार को यात्रा सुबह छह बजे शुरू की जाएगी और चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ से होते हुए कीरतपुर साहिब में अरदास करने के बाद आनंदपुर साहिब में समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें