जीरकपुर। शरणजीत कौर को पंजाब कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन सेल मोहाली का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सम्मानित किया गया। सेल की चेयरपर्सन सोनू पॉल और उप-चेयरपर्सन पूजा अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेल की नवनियुक्त महासचिव शरणजीत कौर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सोनू पॉल ने कहा कि सेल की ओर से महिलाओं को पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जाने वाली नीतियों के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। नवनियुक्त महासचिव शरणजीत कौर ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया और दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया।