फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवरेज की समस्या<bha>;</bha> नगर परिषद खुले में बहा रहा गंदगी, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। करीब साढ़े छह लाख की आबादी वाला जीरकपुर शहर इन दिनों खुले में सीवरेज बहाने के लिए जाना जाता है। शहर के निवासी इस गंभीर परेशानी को सालों से झेलते आ रहे हैं। जीरकपुर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या की चर्चा हर गली और हर घर में होने लगी है। लोग नगर परिषद पर खुले में सीवरेज बहाने के आरोप लगा रहे हैं। ढकोली निवासी सुखवीर सिंह का कहना है कि सीवरेज की शिकायत देकर थक चुके हैं, लेकिन जीरकपुर की नगर परिषद अधिकारी ओवरफ्लो की अव्यवस्था को दुरुस्त नहीं करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


ढकोली पिंड में करीब एक महीने से लगातार सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, जो कि ढकोली रेलवे फाटक को जाने वाले मैन रोड पर है। इस खुल में बह रहे दूषित से सरकारी हाईस्कूल समेेत करीब 200 घर प्रभावित हैं। स्कूल में करीब 1500 विद्यार्थी पढ़ने के लिए रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय लोग और स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को बीमारी का खतरा सता रहा है। वहीं स्कूल के मैन गेट के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। उन्होंने नगर परिषद कार्यप्रणाली पर गंंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल सरकार लोगों से करोड़ों रुपये का टैक्स वसूलती है। इसके बाद भी लोगों को हिस्स में गंदगी और बीमारी ही आती हैं। यह जीरकपुर की जनता का दुर्भाग्य है। शिकायत देने के बाद एमसी का एक भी अधिकारी मौका मुआयना करने तक नहीं आते हैं। बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब होते हैं।


लोगों के अनुसार सीवरेज लाइन पुरानी और छोटी होने के कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही। इससे घरों के बाहर बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है। मौके पर मौजूद ढकोली निवासी सुखबीर सिंह, कृष्ण लाल, तारा सिंह, जगतार सिंह, सतपाल राणा, हरजोत सिंह, नरेंद्र सिंह, तरसेम सिंह, घोला राम और गंगा प्रसाद ने कहा कि इलाके की बढ़ती आबादी के मुकाबले सीवरेज व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि जल्द नई और बड़ी सीवरेज लाइन डाली जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन







जीरकपुर के कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो बना परेशानी



ढकोली पिंड ही नहीं, बल्कि जीरकपुर शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनती है। बलटाना, वीआईपी रोड, पभात, लोहगढ़, बिशनपुरा और आसपास के इलाकों में अक्सर सड़कों पर गंदा पानी बहता दिखाई देता है। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या पैदा हो जाती है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि जीरकपुर में सीवरेज निकासी पाइपों का आकार छोटा है और पुराना भी, जो कि कई जगहों पर चोक भी हैं। वहीं शहर की वर्तमान में करीब साढ़े छह लाख की आबादी है, जो कि हर दिन आरोही क्रम में बढ़ रही है। बढ़ती आबादी का दबाव पुराना सीवरेज सिस्टम झेल पा रहा है। वीआईपी रोड जैसे व्यस्त इलाके में भी बरसात के दौरान जलभराव आम बात हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोग भी परेशान रहते हैं।





नगर परिषद के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल चलने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन सोमवार को ढकोली पिंड में सीवरेज की समस्या का मौका मुआयना कर हल करवा दिया जाएगा।-सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें