फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर में सीवरेज गटर के ढक्कन गायब, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रणजीत नगर-गार्डन कॉलोनी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में सीवरेज गटरों के ढक्कन पिछले कई महीनों से गायब हैं जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैंं। जनहित विकास मंच के जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले को खरड़ नगर काउंसिल के जेई मनोज कुमार के ध्यान में कई बार लाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने खरड़ नगर काउंसिल और स्थानीय प्रशासन से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की। रणजीत सिंह हंस ने बताया कि जनहित विकास मंच खरड़ द्वारा कई बार अधिकारियों के साथ मीटिंगों में सुझाव दिया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खमियाजा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें