फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक सीवरेज कनेक्शन में मिलेगी भारी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल की मीटिंग काउंसिल दफ्तर में काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के विकास कार्यों को प्रवानगी दी गई जबकि गामाडा को सीवरेज चालू करने के लिए काउंसिल की ओर से लिखा गया। शहरवासियों के सीवरेज का कनेक्शन जरूरी करने व प्रत्येक घर से पानी के बिल के साथ सीवरेज के बिल की वसूली को प्रवानगी दी। गमाडा ने सीवरेज को चालू करने के लिए दिए जाने वाले वाले खर्च 54.48 लाख रुपये पर पार्षद बहादुर सिंह ओके और अन्य ने यह काम काउंसिल द्वारा करवाने की बजाए गमाडा से ही करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

काैंसिल ने शहरवासियों को केवल 500 रुपये की सिक्योरिटी के साथ सीवरेज के कनेक्शन 31 दिसंबर तक लेने वालों को भारी छूट देने की घोषणा की। सीवरेज के मेनहॉल की सफाई के लिए 8.45 लाख रुपये से मशीन खरीदी जाएगी। मीटिंग में बिजली कनेक्शन संबंधी एनओसी जारी करने, हदूद सर्टीफिकेट जारी करने, कंपलीशन सर्टीफिकेट जारी करने, वाटर सप्लाई और सीवरेज के नाम की तब्दीली आदि की फीस दरों में तीन गुना बढ़ाने का मत्ता लाया गया। मीटिंग में उपस्थित पार्षदों ने इसका विरोध किया जिसके बाद ये सभी फीसें 200 रुपये से बढाकर 300 रुपये करने को हाउस ने सहमति दी। शहर में घूमते आवारा पशुओं की संभाल के लिए हाउस ने गोशाला के निर्माण के मत्ते को सहमति दी।
जूनियर सहायक के रिश्वत लेने की पाषर्द ने की निंदा
पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कौंसिल के एक जूनियर सहायक की ओर से ली रिश्वत की निंदा करते हुए कहा कि इसके साथ पूरी नगर कौंसिल का अक्ष खराब हुआ है। मलवे का डंप सिसवा रोड पर निश्चित करने, खरड़ के अदालती केसों के लिए एडवोकेट का प्रबंध करने और सीवरेज की सफाई करते समय मारे गए ठेका आधारित कर्मचारी बीरू राम की पत्नी को कौंसिल दफ्तर में नौकरी देने का प्रस्ताव भी काउंसिल में पास किया गया। पडियाला के पार्षद बलविन्द्र सिंह ने पानी के पिछले बिलों के बकाया का विरोध किया। इस मामले को विचारने के बाद हाउस ने पुराने बिलों के बकाया बिल वसूलने की बजाए अप्रैल 2018 से वसूलने को प्रवानगी दी। इस मीटिंग में आठ पार्षद गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कुराली नगर कौंसिल की मीटिंग में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करते पार्षद बहादुर सिंह ओके।
छाया : अजय। फोटो नंबर : मएचएल-80
---------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें