नयागांव। नयागांव जनता नगर वार्ड नंबर-17 में आए दिन सीवरेज की ब्लॉकेज के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की वजह से गली में कीचड़ अलग से बन जाता है जिसकी वजह से आना-जाना लोगों का दुबर हो गया है। ऊपर से सीवरेज ब्लॉकेज की वजह से इलाके में दुर्गंध अलग से बनी रहती है। इसकी वजह से लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। पार्षद अर्चना कोरी ने बताया कि इस वार्ड-17 में पड़ने वाले एक कच्चे नाले को 2023 में नप में पास भी करवाया जा चुका है जिसका टेंडर और वर्कआर्डर भी हो चुका है फिर भी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। घरों के पास खुले ग्राउंड में बरसात का पानी भरा हुआ है जिससे बीमारी फैलने का खतरा अलग से बना हुआ है।
समाज सेवी अनिल कुमार ने बताया कि इस समस्या लोग काफी परेशान है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मिथलेश और सचिन बत्रा ने बताया कि खुले ग्राउंड में बरसात का पानी रुकने से मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारी फैलने का खतरा अलग से बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है लेकिन समस्या का कोई समाधान आज तक नहीं निकला। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों और पंजाब सरकार से लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए ताकि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने को मिल सके।