फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवर ब्लॉक, न्यू गणेश विहार में गंदगी का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के न्यू गणेश विहार में कई दिनों से सीवर ब्लाक होने के कारण गंदगी सड़कों पर फैल गई है। इससे चारों तरफ बदबू का आलम है। इस कारण मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय निवासियों सुभाष जोशी, राजेंद्र शर्मा, विश्वामित्र, वरिंदर पटवाल, टिंकू जोशी ने बताया कि काफी दिनों से उनके क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या चल रही है। उन्होंने कुछ दिन पहले नगर परिषद कार्यालय में जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन नगर परिषद ने इसका कोई समाधान नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज नगर परिषद के दो तीन सफाई कर्मी एक मशीन लेकर आए तो थे लेकिन उन्होंने इसकी सफाई करने से मना कर दिया। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी सफाई करने से इसलिए मना कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि इसके चेंबर में गोबर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने से कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती है। इसलिए नगर परिषद की वह जिम्मेदारी बनती है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन



न्यू गणेश विहार कि सीवरेज की समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। - सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें