फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम : पार्षद ने एसडीएम से लगाई गुहार, समाधान न हुआ तो होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड-8 में सीवर जाम और गंदगी की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। परेशान लोगों की शिकायतें जब हल नहीं हुईं, तो मामला प्रशासन तक पहुंच गया। वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र कुमार गौतम ने स्थानीय निवासियों के साथ डेराबस्सी के एसडीएम से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई। पार्षद के साथ एमएस एनक्लेव के भरत सेठी, उदय राज, दीपक कक्कड़, दिनेश भारद्वाज, सोनू और दिलबाज सिंह बागी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इलाके में लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। पार्षद ने कहा कि इस संबंध में पहले ही नगर परिषद को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन

शिकायत में अंबेडकर कॉलोनी ढकोली सहित कई इलाकों में सीवरेज जाम, गंदे पानी की निकासी न होने और सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति का जिक्र किया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। कई जगह जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बदबू के चलते वातावरण भी दूषित हो रहा है और लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
पार्षद धर्मेंद्र कुमार गौतम ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देकर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। उन्होंने नियमित सफाई, जरूरत पड़ने पर नई पाइपलाइन बिछाने और कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। एसडीएम ने मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वार्ड के लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें