फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह माह से सीवरेज ओवरफ्लो, इंटरलॉकिंग सड़क कई जगह से धंसी, आवागमन करने वाले हजारों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगला रोड पर छह महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इस कारण लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क भी कई जगह धंस गई है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से हजारों राहगीर और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। यह समस्या नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। गंदे पानी के कारण सड़क पर दुर्गंध और गंदगी फैल गई है। दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। कुछ महीने पहले ही नगला रोड पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर सड़क को नया रूप दिया गया था। सीवरेज के लगातार बहते पानी ने इस नई सड़क को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर टाइलें धंस गई हैं और सड़क की सतह खराब हो गई है। स्थानीय लोग उमेश कुमार, रूबी, अख्तर, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि यदि पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक की जाती तो सरकारी राशि का नुकसान नहीं होता। नगला रोड पर कई दर्जन रिहायशी सोसाइटियां, दो निजी स्कूल और एक सरकारी स्कूल है। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जमा पानी में मच्छरों के पनपने से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानदारों पर पड़ रहे हैं।


लोगों की परेशानी
रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। जमा पानी में मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानदारों पर पड़ते हैं। लोगों में इस स्थिति को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतें बिना समाधान के ही निपटा दी जाती हैं। उनका कहना है कि मशीन से सफाई से कुछ दिनों की राहत मिलती है, लेकिन मूल वजह दूर नहीं होती। लोगों ने पूरी सीवरेज लाइन की जांच कर स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


मामला उनके संज्ञान में है। स्थायी समाधान के प्रयास जारी हैं। बुधवार रात मशीन से नगला रोड की सीवरेज लाइन की सफाई करवाई गई थी और वीरवार रात भी मशीन लगाकर सफाई करवाई गई। सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। -गुरप्रीत सिंह विर्क, अध्यक्ष, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें