फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दोस्त के साथ गाड़ी में बैठे युवक पर सात युवकों ने किया हमला, सिर पर लगे सात टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सोहाना में दोस्त के साथ गाड़ी में बैठे एक युवक पर उसके साथ बैठे दोस्त के भाई ने छह युवकों को बुलाकर हमला कर दिया। भाई को शक था कि वह उसके भाई को चिट्टे के नशे की लत लगा रहा है। घायल के सिर और शरीर में चोटें आई है। घायल ने बताया कि हमलावरों ने उसे सोहाना गुरुद्वारा के भीतर ले जाकर बांधकर मारा है। इसके बाद घायल की मां ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसके सिर में सात टांके आए हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना को सूचना दे दी है।घायल मनप्रीत सिंह निवासी सोहाना ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। वीरवार रात वह सोहाना रोड पर दोस्त के साथ गाड़ी में बैठा था। इतने में वहां दोस्त का भाई वहां आ गया और उसने गाड़ी का शीशा खटका कर उसे बाहर बुलाया। जैसी ही बाहर निकला तो पीछे से अज्ञात ने उसके सिर पर बेसबॉल बैट से वार किया। वह वहीं गिर गया और दोस्त के भाई के साथ आए छह लड़कों ने फिर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और सोहाना गुरुद्वारे में ले गए। वहां फिर उन्होंने घायल के पैर बांध कर उसे डंडे और बेसबॉल बैट से पीटा। इसके बाद घायल को सोहाना थाना में ले जाकर उसे जबरन बयान दिलाया कि वह सोहाना गुरुद्वारे में चिट्टा पी रहा था। डर में घायल ने सभी आरोपों को कबूल लिया। बाद में जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें