फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना के सात मामले आए सामने, 9 लोग महामारी को मात देकर तंदुरुस्त हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। करीब दो हफ्तों के बाद बुधवार को सात नए संक्रमित सामने आए, जबकि 9 लोग महामारी को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। महामारी का डर पहले की तरह बरकरार है। ऐसे में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं। साथ ही मास्क पहनने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली के दो, खरड़ के तीन, बनूड़ का एक और मोहाली शहरी इलाके का एक मरीज शामिल है। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय केस 32 हो गए हैं। बता दें कि मोहाली में अब तक कोरोना के कुल 68468 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67379 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 1057 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें