फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में सर्विस रोड बनी पार्किंग जोन, यातायात व्यवस्था पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के पटियाला चौक से लेकर लोहगढ़ मोड़ तक की सर्विस रोड इन दिनों अवैध पार्किंग जोन में बदल गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देने से यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर हर समय दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कतार लगी रहती है, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरने में भारी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पटियाला चौक से लोहगढ़ मोड़ तक जाम की समस्या आम हो चुकी है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, महेश कुमार और संजय का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर अभियान तो चलाती है, पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसी तरह फौजी ढाबे से पटियाला रोड की तरफ जाने वाले हाईवे किनारे भी वाहन मालिक मनमाने ढंग से अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक का प्रवाह बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से नियमित जांच अभियान चलाने, गलत पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की है।

वर्जन
हम समय-समय पर गलत तरीके से खड़े किए वाहनों के चालान काटते रहते हैं और आज फिर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे सामान और बोर्डों पर कार्रवाई नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम को करनी होगी।
विज्ञापन


-गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें