मोहाली। जीरकपुर के एरोसिटी एच ब्लॉक में मंगलवार देर रात एयरपोर्ट रोड पर गुटका साहिब के अंग बिखरे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह दृश्य देखकर सैर पर निकले स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद क्षेत्र में भारी नाराजगी और तनाव फैल गया।
एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश जारी है।
स्थानीय लोग और सिख संगत भी मौके पर जुटे और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन और अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मामले की जांच की जा रही है
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम काम कर रही है। - हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली