मोहाली। आम आदमी पार्टी के महासचिव व पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया ने कहा कि मान सरकार सेक्टर 76–80 के अलॉटियों को इनहांसमेंट राशि से जल्द बड़ी राहत देने जा रही है। उन्होंने बताया कि गमाडा द्वारा 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जारी नोटिसों को घटाकर 839 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने पर विचार चल रहा है। मंजूरी मिलने के बाद इससे अलॉटियों को लाखों रुपये का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह बोझ पिछली सरकारों की देन है और मान सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।