फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: त्रिवेदी कैंप गांव के श्री खाटू शाम मंदिर में दूसरा भव्य जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। त्रिवेदी कैंप गांव स्थित श्री खाटू शाम मंदिर में दूसरा भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री खाटू शाम युवा मंडल द्वारा ग्रामीणों और पंचायत के सहयोग से आयोजित जागरण में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


भजन गायक रजनी राजस्थानी (जयपुर), जैब संधू मुबारकपुर, मीत लाडला अंबाला, सुरेश मेहरा मुबारकपुर, कशिश पाहवा पटियाला और मोनू दुआ चंडीगढ़ ने भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को गांववासियों ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री खाटू शाम युवा मंडल के अध्यक्ष हरीश छाबड़ा, सदस्य गौरव सचदेवा, पवन शर्मा, विशाल खरबंदा, मोंटी गुलाटी, पंकज ग्रोवर, रजत सचदेवा, पारस छाबड़ा, हर्षित, राहुल मेहता, मनमोहन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें