फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

322 परीक्षा केंद्रों में हुई दूसरे दिन की परीक्षा, नहीं मिला नकल का कोई मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में ओपन स्कूल और पूरक परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने मंगलवार को दूसरी परीक्षा दी। सोमवार से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जिसमें 10वीं के लिए 302 और 12वीं के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन भी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार से राज्य में 10वीं और 12वीं श्रेणी की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इनमें ओपन स्कूल के विद्यार्थियों सहित पूरक परीक्षाओं, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय और स्पेशल चांस वाले विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं श्रेणी की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। वहीं पूरक परीक्षाओं में भी स्कूल बंद होने के कारण देरी हो रही थी। अब पीएसईबी ने सोमवार से यह परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि पहले ही दिन कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड को तीन परीक्षा केंद्र बदलने पड़े थे। मंगलवार को दूसरी परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। मंगलवार को 10वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट, गुरमति संगीत, साइक्लॉजी और संगीत विषयों की परीक्षा दी। ओपन स्कूल और पूरक परीक्षा सहित अन्य श्रेणियों में हो रही इस बोर्ड परीक्षा में 10वीं के 20574 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, 12वीं के 41 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए राज्य में 302 और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए विस्तृत गाइडलाइन भेजी है। इसका पालन परीक्षा केंद्रों में करवाया जा रहा है। मंगलवार को हुई दूसरी परीक्षा के दौरान राज्य में कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें