पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांजा सप्लाई करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीरू शहजादपुर जिला अंबाला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 1 जनवरी 2024 को आरोपी संतोष को 21 किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी से बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 3.15 लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह बीरू से गांजा लेकर आया था, इसके बाद पुलिस दूसरे आरोपी तक पहुंची।