फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बुखार : रोज 40 बच्चे पहुंच रहे ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में मौसमी बुखार और वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सिविल अस्पताल फेज-6 की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 35 से 40 बच्चे इन बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें नवजात शिशु और पांच वर्ष तक के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, दिन में तेज धूप और लगातार बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आया है। इससे वायरल संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। बच्चों में तेज बुखार, सर्दी, खांसी, गले में संक्रमण और सुस्ती जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। नवजात शिशुओं में संक्रमण तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक होता है। बाल रोग विशेषज्ञ साहिल विकास ने बताया कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें